चीन को सबक सिखाने के लिए अमेरिका ने भारत को दिया ये खतरनाक हथियार, देख पाकिस्‍तान की भी बढ़ी मुश्किलें…

वर्ष 2016 में रक्षा मंत्रालय ने 4 और ऐसे विमानों की खरीद का आर्डर दिया था। पिछले साल सरकार ने 6 और पी-8 आई विमानों की खेप की खरीद को मंजूरी दी। बोइंग कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि 9वां पी-8 आई 4 अतिरिक्त विमानों के लिए एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के तहत दिया जाने वाला पहला विमान है, जिसे भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 2016 में ऑर्डर किया था।

बता दें कि इन दिनों 4 दिवसीय मालाबार युद्धाभ्यास चल रहा है। जिसमें भारत समेत चार देशों की नौसेना शामिल हुई हैं। इसमें जापान, भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं शामिल हुई है। समंदर में लगातार भारत की बढ़ती ताकत से दुश्मनों में खौफ का मंजर पसरा हुआ है।

यह विमान चीन की सामुद्रिक गतिविधियों पर निगरानी रखेगा। सूत्रों ने बताया कि विमान अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है और यह विमान गोवा स्थित महत्वपूर्ण नेवल बेस आईएनएस हंस पर बुधवार सुबह उतरा।

भारतीय नौसेना के पास पहले से ही आठ पी-8 आई विमान हैं जिन्हें हिंद महासागर में चीन के पोतों और पनडुब्बी पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। यह विमान अब चीन और पाकिस्‍तान की मुश्किलें बढ़ा देगा।

चीन से LAC पर जारी तनाव के बीच भारतीय नौसेना को बुधवार को अमेरिका के साथ हुए 1.1 अरब अमेरिकी डालर के रक्षा समझौते के तहत मिलने वाले चार पोसायडन 8आई (P-8I) सामुद्रिक निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में से एक विमान मिल गया है। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।