चीन की मिर्च बेचने वाली ये लड़की दे रही सभी अभिनेत्रियों को टक्कर, मिले ये ऑफ़र

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के चायवाले और नेपाल की सब्जी वाली लड़की की तस्वीरें वायरल होने के पश्चात अब चीन के एक गांव की लड़की को तस्वीरें वायरल हो रही है। चीन में इन दिनों मिर्च बेचने वाली लड़की सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुईं है। लोग इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये अकेली लड़की नहीं है कुछ और भी लड़कियां अन्य फोटो में दिखाई दे रही हैं। गांव की लड़कियां अपनी समान्य, परंपरागत तरीके से रहने की वजह से पहचानी जाती है लेकिन इन लड़कियों का बोल्ड लुक किसी मार्डन लड़की से कम नहीं है।

लोगों का कहना है कि चीन की यह लड़कियां किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। गांव की यह लड़कियां कई अभिनेत्रियों को टक्कर दे सकती है। फिलहाल इस लड़की के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर नेपाल की एक सब्जी वाली की तस्वीरें वायरल हुई थी। सोशल मीडिया के इस समय में आये दिन बहुत से लोग अपने टेलंट और खूबसूरती की वजह से सुर्ख़ियों का हिसा बनते है.