चीनी सैनिकों को लेकर अमेरिका ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा हो रहा ये टेस्ट…

अपने लेख में रेटक्लिफ ने चीन पर अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को निशाना बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। रेडक्लिफ के मुताबिक कांग्रेस के सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए चीन रूस के मुकाबले छह गुना और ईरान के मुकाबले 12 गुना अधिक कोशिश कर रहा है।

 

इसी मामले पर CBS चैनल के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि “वे (चीनी) अमेरिका में ऐसे कानून और नीतियां बनवाने की कोशिश में लगे हुए हैं जो चीन के पक्ष में हों।

इसके लिए जो वे कर रहे हैं इनमें कांग्रेस सदस्यों को ब्लैकमेल करना, घूस देना और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उन्हें प्रभावित करके ये सुनिश्चित करना है कि वे ऐसे कानून पास करें जो चीन के हित में हों।

रेडक्लिफ ने कहा कि चीन की कई सारी सार्वजनिक और प्रमुख कंपनियां केवल छलावा हैं। यह असल में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए काम करने के लिए बनी हुई हैं। चीन ने अपने नजरिए को धरातल पर उतारने के लिए लंबा रास्ता तय किया है।

रेडक्लिफ ने वाल स्ट्रीट में लिखा कि खुफिया जानकारी से ये बता चला है कि चीन जैविक रूप से समृद्ध सैनिक तैयार करने के लिए उनके ऊपर जैविक परीक्षण कर रहा है। बीजिंग ताकत को पाने के लिए हर तरह की नैतिक सीमाओं को पार कर रहा है।

अमेरिका राष्ट्रीय खुफिया विभाग के प्रमुख ने वाल स्ट्रीट अखबार में लिखे एक लेख में ये दावा किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख जॉन रेडक्लिफ ने चेतावनी दी है कि आज की तारीख में अमेरिका के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा बन गया है। रिपोर्ट में उन्होंने लिखा कि खुफिया विभाग के पास स्पष्ट जानकारी है कि चीन का इरादा अमेरिका के साथ ही बाकी दुनिया पर सैन्य, आर्थिक और तकनीकी रूप से हावी होने का है।

चीन दुनिया में अपनी ताकत साबित करने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है। फिर चाहे वह नैतिक हों या अनैतिक उसे इससे फर्क नहीं पड़ता। इंसानों पर प्रयोग किए जाने के लिए कुख्यात चीन के बारे में अब चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। अब चीन अपनी सेना में सुपर सोल्जर बनाने की ओर कदम बढ़ा चुका है। इसके लिए सेना में तैनात जवानों के ऊपर बॉयोलॉजिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। इसका उद्येश्य जैविक रूप से संवर्धित सैनिक तैयार करना है।