चार दिवसीय दौरे पर नेपाल के रुपंदेही जिले में पहुंचे पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव

पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव चार दिवसीय दौरे पर नेपाल के रुपंदेही जिले में पहुंचे। इस दौरान पूर्व राजा ने कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। नेपाल के लोगों ने पूर्व राजा को अपने बीच पाकर जोरदार स्वागत किया। नेपाल में गणतंत्र लागू होने के बाद राजा शासन हट गया है। जिसके बाद नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी भी बनाई है।

लोगों ने किया स्‍वागत

पूर्व राजा ज्ञानेंद्र काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डा से भैरहवा हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरे। जिसके बाद भैरहवा आने पर एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर राजा का जोरदार स्वागत किया गया।

पार्टी की मजबूती के कर रहे हैं दौरा

राजा ज्ञानेंद्र ने नेपाल मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेपाल के प्रदेश नंबर पांच के चार दिवसीय दौरे पर आया हूं। यहां के सभी इलाके में जाऊंगा, जो भी मंदिर इस इलाके में पड़ेगा सब जगहों पर पूजा अर्चना करूंगा। राजा का यह दौरा अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए भी है। दौरे के दौरान पूर्व राजा आम लोगों से भी मिल रहे हैं।