चक्का जाम के बाद किसान नेता राकेश टिकैत करने जा रहे ये, अब क्या करेगी सरकार

किसानों के प्रदर्शन के दौरान शहीदी पार्क में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। यहां बड़ी संख्या में चक्का जाम में शामिल प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं जम्मू और कश्मीर में ‘चक्का जाम’ के तहत जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सरकार से इन कानूनों को रद्द करने की अपील करते हैं। हम दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हैं।

गाज़ीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आज देशव्यापी चक्का जाम 12 बजे से जारी है जो 3 बजे तक चलेगा। किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों का समर्थन प्राप्त है।

हालांकि, चक्का जाम का असर राजधानी दिल्ली में नहीं होगा। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में आज यानी शनिवार को चक्का जाम नहीं होगा। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। यहां करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।