गोवा में गूगल मैप गलत जानकारी देता है चेतावनी वाला एक बैनर वायरल

Google Maps दुनिया में सबसे अधिक विश्वसनीय applications में से एक है। यह न केवल आपके स्थान और गंतव्य को ट्रैक करता है, बल्कि दो स्थानों के बीच की दूरी को भी बताता है। यह किसी शहर या कस्बे के की सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति, कहीं भी पहुंचने के समय के बार में बताता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है जब जब सबसे विश्वसनीय Google application सही मार्गों को बताने में गलतियां कर देता है। जिससे यात्रा का समय लंबा हो जाता है।

भारत में एक ऐसी जगह है जहां  Google Maps गलतियां करने लिए जाना जाता है। वह है गोवा। पास के होटलों से बागा बीच का रास्ता अक्सर परेशानी भरा हो सकता है। सैलानी अक्सर यहां एक स्थान से दूसरे स्थान जाने किए Google Maps पर अधिक निर्भर रहते हैं। यहां एक पॉफुलर रूट है। जो बागा बीच से सैलानियों को पूरी तरह से अलग स्थान पर ले जाता है। लेकिन अब यह मैसेज सुनिश्चित करता है कि सैलानी अपने गंतव्य स्थान पहुंचने में कहीं खो न जाएं।

बैगा बीच पर गलत रास्ते के बारे में सैलानियों को चेतावनी देने वाला एक बैनर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Google Maps ने आपको मूर्ख बनाया है। यह रोड आपको बागा बीच तक नहीं ले जाएगी !!! पीछे मुड़ें और बाएं मुड़ें, बागा बीच यहां से एक किलोमीटर दूर है। बैनर पढे़ं, यह बैगा बीच से 1 किलोमीटर की दूरी पर एक बाजार में लटका हुआ है। यह बैनर न सिर्फ सैलानियों को गलत रूट के बारे में चेतावनी देता है बल्कि यह सही रास्ते के बारे में भी बताता है।

इस बैनर की तस्वीर सबसे पहले ट्विटर पर यूजर सुमंत राज उर्स ने शेयर की थी। इसे अब 213 रीट्वीट के साथ 700 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। तस्वीर के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सुमंत राज के धन्यवाद दिया। कुछ लोगों ने गलत रास्ते में जाने पर अपने अनुभवों को साझा किया।

एक यूजर ने लिखा, जब मैं गोवा में था तब मेरे साथ भी हुआ था। दिल्ली से चंडीगढ आने के दौरान Google आपको गुमराह करेगा। जबकि वह बिल्कुल सीधा है।