गोरखपु: इस आश्रम में महिलाओं के साथ होता है गैंगरेप, फिर गला घोंटकर हत्या

 गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के एक आश्रम में चौकीदार की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने उसे मार डाला। विरोध पर महिला को इस कदर पीटा गया कि उसके सीने की ज्यादातर हड्डियां टूट गईं। आरोपितों ने चौकीदार को भी लहूलुहान कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। लेकिन पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा ही दर्ज किया है। घटना गत सोमवार रात 12 बजे के आसपास की है। चौकीदार और उसकी पत्नी आश्रम के एक कोने में अलाव ताप रहे थे। इसी बीच तीन युवक चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। दंपती कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उक्त युवकों ने महिला को पकड़ लिया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे। विरोध पर डंडे से सिर पर प्रहार कर चौकीदार को घायल कर दिया। एक युवक ने चौकीदार को रोके रखा।

जबकि उसके दो साथियों ने महिला को थोड़ी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद तीनों आरोपित भाग गए। इसी क्रम में घायल चौकीदार ने आश्रम से जुड़े लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

बाद में पुलिस को सूचित किया गया। चौकीदार मूलरूप से सिद्धार्थनगर जिले का निवासी है, जो कि आठ साल से पत्नी के साथ आश्रम में रह रहा था। तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम महिला के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। पैनल में एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं। पोस्टमार्टम में महिला के सीने की ज्यादातर हड्डियां टूटी पाई गईं। सिर पर भी गहरी चोट थी।

चौकीदार ने हत्या और मारपीट की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या दुष्कर्म की कोशिश की पुष्टि होने पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी।

आरोपितों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है।