गूगल की सर्च लिस्ट में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सितारों

गूगल की लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ और बैली डांसर नोरा फतेही के सुपरहिट गाने ‘दिलबर’ को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। इसके अलावा गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सितारों की भी लिस्ट जारी की है।

गूगल पर सितारों को सर्च किए जाने के मामले में ‘विंग गर्ल’ और मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने सभी बॉलीवुड सितारों सहित हरियाणा की सेंसेशन और सिंगर सपना चौधरी को भी पीछे छोड़ दिया है। गूगल की लिस्ट के अनुसार प्रिया प्रकाश को इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

सितारों को सर्च किए जाने की लिस्ट में प्रिया प्रकाश वारियर नंबर एक पर हैं, तो वहीं अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति को साल 2018 में दूसरे नंबर पर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

प्रिया प्रकाश और निक के अलावा तीसरे नंबर को हरियाणा सिंगर और बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी रही हैैं।