गर्भवती महिलाओं का होने वाला बच्चा इस वजह से हो सकता है कमजोर

आज हम आपको गर्भवती महिलाओं से संबंधित कुछ खास बातें बताने वाले हैं, जिसके बारे में खासतौर पर महिलाओं को जानना बेहद जरूरी है| यह तो हर इंसान चाहता है कि उसका भी एक परिवार हो जिसके साथ वह अपनी सारी खुशियां और जीवन बिता सकें| जब कोई महिला पहली बार गर्भवती होती है तो उससे कई गलतियां हो जाती है जिसके बारे में उन्हें पता नहीं होता| यह गलतियां गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डालती है जिसकी वजह से बच्चा कमजोर पैदा होता है| आज हम आपको कुछ कार्यों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए|

कई बार ऐसी गलतियां पहली बार गर्भवती महिलाएं नहीं बल्कि दूसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाएं भी कर बैठती है| अक्सर महिलाओं को लगता है कि इस कार्य को करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता| इस सोच की वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता और कमजोर बच्चा पैदा होता है| आइए जानते हैं उन बातों के बारे में|

सबसे पहले तो बताना चाहेंगे कि गर्भवती महिलाओं को समय पर खाना खाना चाहिए| अगर यह समय पर खाना नहीं खाएंगी तोगर्भ में पल रहे बच्चे का विकास ठीक तरीके से नहीं होगा| सही समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं करने गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिसकी वजह से बच्चे का विकास नहीं हो पाता| इसके साथ ही महिलाओं को नशीले पदार्थ, धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए|

इन सभी चीजों का बच्चे पर बुरा असर पड़ता हैं और बच्चा गर्भ में ही कई बीमारियों के शिकार हो सकता है| गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चटपटी और तीखी की चीजें खाने का बहुत ज्यादा मन करता है| ऐसे में महिलाओं को इन चीजों से परहेज करना चाहिए क्योंकि तीखी चीजें खाने की वजह से पेट में समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई बुरा प्रभाव पड़ सकता है|