खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए करे ऐसा…

लहसुन और सरसों के तेल से मालिश करना:- यदि आप दो से चार कली लहसुन की सरसों के तेल में उबालकर तेल की छाती पर मालिश करते हैं तो सांस की रुकावट दूर होती है|

 


नमक के पानी से गरारे:- यदि आप गुनगुने नमक के पानी से गरारे करते हैं तो गले की खराश दूर होगी क्योंकि यह गले में होने वाली सूजन और जकड़न को ठीक करता है|

बांयी करवट सोना:- पेट के बल सोने की बजाय आप करवट ले कर सोने का प्रयास अधिक करें ऐसा करने से खराटे की आवाज कम होगी|
स्मोकिंग:- स्मोकिंग खर्राटे की सबसे बड़ी वजह हो सकती है इसलिए स्मोकिंग छोड़ें ऐसा करने से खराटे की आवाज कम हो जाएगी|
ठंडी चीजें ना खाएं:- ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाने से गले की नसों में सिकुड़न पैदा होती है जिसके कारण खराटे पैदा होते हैं, इसलिए ठंडी चीजें खाने से बचें|

जब सोते हुए व्यक्ति के नाक से अपेक्षाकृत तेज आवाज निकलती है तो इसे खर्राटे लेना कहते हैं। इसे ‘ओब्स्टृक्टिव स्लीप अप्निया’ कहा जाता है; अर्थात नींद में आपकी साँस में अवरोध उत्पन्न होता है।

गर्म पानी पिए:- यदि आप सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पीकर सोते हैं तो ऐसा करने से सांस नली खुलती है और खर्राटे की समस्या से राहत मिलती है|