क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के लिए अपनाएं वूलेन कुर्ती का ये पैटर्न

आगामी कुछ दिनों बाद ​क्रिश्चियन समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके पांच दिन बाद यानि 31 दिसंबर को आप न्यू ईयर की पार्टी भी इंज्वाय करेंगी। तो ऐसे में ये चूज करना बेहद जरुरी हो जाता है कि आप क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में किस तरह की ड्रेस पहने। चलिए हम आपकी इस समस्या का समाधान कर देते हैं।

इन दिनों वूलेन कुर्ती का पैटर्न काफी देखने को मिल रहा है। वूलेन कुर्ती में आपको नेक पर वर्क वाली कुर्ती पसंद आएगी। इस तरह की वूलेन कुर्ती में नेक एरिया पर हैंडवर्क डिजाइन बने होते हैं।इन दिनों नेक डिजाइन में बीड्स और रेशम की कढ़ाई का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कुर्ती को आप पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप रेग्युलर वूलेन कुर्ती से डिफरेंट कुर्ती कैरी करना चाहती हैं तो हाई नेक कुर्ती ट्राई कर सकती हैं।इससे आपका नेक एरिया कवर हो जाता है और आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आता है।

इस कुर्ती पर हल्का हैंडवर्क भी किया होता है, जो इसे और भी यूनीक बनाता है। आजकल वूलेन कुर्ती में स्कार्फ नेक स्टाइल कुर्ती भी खूब पसंद की जा रही है। इसमें नेक पर स्कार्फ अटैच होता है, जो बहुत ही स्टाइलिश नजर आता है।अगर डार्क कलर की कुर्ती है तो उस पर लाइट कलर का स्कार्फ अटैच होगा। आप अपनी पसंद की स्कार्फ नेक कुर्ती सेलेक्ट कर सकती हैं। आजकल प्रिंटेड वूलेन कुर्ती की भी बड़ी रेंज देखने को मिल रही है। इसमें आपको फ्लावर प्रिंट के डिफरेंट पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे।