कोरोना वायरस ने ली इस नेता की जान, अस्पताल में थे भर्ती

कोरोना वायरस देश में तेजी से फैल रहा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी अहमद पटेल का कोरोना से निधन हो गया था। अब कोरोना वायरस के कारण एनसीपी विधायक भारत भालके का भी निधन हो गया। कोरोना वायरस के कारण देश में कई राजनेताओं की मौत हो चुकी है।

 

विधायका को सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसे बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारत भालके की जांच के दौरान वह कोरोना सं​क्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनकी कोरोना की जांच हुई थी वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें निमोनिया हो गया। निमोनिया होने के बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके कारण उनका निधन हो गया।

पंढरपुर से विधायक भारत भालके कुछ समय से कोरोना वायरस संक्रमित थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाज के दौरान ही विधायक निमोनिया से पीड़ित हो गए थे। इसके बाद उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी थी। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे थे, लेकिन देर रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया।

महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। एनसीपी नेता भारत भालके सोलापुर जिले के पंढरपुर से मौजूदा विधायक थे। शुक्रवार देर रात पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में उन्होंन अंतिम सांस ली। भारत भालके के निधन से एनसीपी को झटका लगा है और पार्टी में शोक की लहर है।