कोरोना महामारी के बीच आई ये बड़ी आफत, दिल्ली समेत इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट , बच के रहे लोग

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तरी भारत के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है। झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ बरसात हो सकती है।

मानसूनी बारिश का अब समय अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। देश के कुछ राज्यों में तो मानसून लगभग विदा भी हो चुका है। इस साल मानसूनी बारिश कुछ राज्यों के लिए आफत बन गई। किसानों की खरीफ की फसल को भी भारी नुकसान भुगतना पड़ा है। अब फिर मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।