कोरोना पर बुरी खबर, बीजेपी के इस महान नेता को हुआ कोरोना, जानकर सभी नेता हुए हैरान

अब तक 98.57 लाख केस देश में अब तक 98 लाख 57 हजार 380 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 54 हजार 904 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 93 लाख 56 हजार 879 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 43 हजार 055 लोगों की मौत हो चुकी है।

केरल सरकार ने राज्य में मुफ्त में वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।

देश के टॉप-10 संक्रमित राज्यों में सबसे ज्यादा टेस्टिंग राजधानी दिल्ली में हुई है। यहां दो करोड़ की आबादी में अब तक 33.61% लोगों की जांच हो चुकी है। मतलब हर 100 नागरिक में 33 लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है। इस मामले में आंध्र प्रदेश दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 21.36% और केरल में 19.63% लोगों की जांच हुई है।

टेस्टिंग के मामले में राजस्थान की हालत सबसे खराब है। यहां 7.7 करोड़ लोगों में अब तक महज 6.16% लोगों की जांच ही हो पाई है। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यानी उत्तर प्रदेश में 9.37% यानी 2.1 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है।

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 138 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब कुल 3 लाख 54 हजार 904 (कुल संक्रमितों का 3.62%) एक्टिव केस हैं, यानि इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले 148 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को देश में 3 लाख 59 हजार 679 एक्टिव केस थे।

138 करोड़ की आबादी में अब तक केवल 11.74% यानी 15 करोड़ 26 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो पाया है। इसमें 6.45% यानी 98.57 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं।

टेस्टिंग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो देश में हर 10 लाख की आबादी में 1.10 लाख लोगों की जांच हो रही है। अमेरिका में इतनी ही आबादी में 6.55 लाख और ब्राजील में 1.20 लाख लोगों की जांच हो रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिन पहले ही वह बंगाल दौरे पर थे। वहां 9 और 10 दिसंबर को उन्होंने रोड शो और रैलियां की थीं। नड्डा ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। उनके आगे के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।”