कोरोना के केस में आई कमी, 24 घंटे में आए इतने लाख मामले

भारत में सामने आए 1.14 लाख मामलों में 21410 केस अकेले तमिलनाडु से सामने आए हैं। वहीं केरल से 17328 मामले मिले हैं। कर्नाटक से 13800 और महाराष्ट्र से 13659 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश से 10373 केस मिले हैं।

 

ये पांच राज्य हैं जहां से पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए हैं। वहीं, मृतकों की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 741 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। वहीं तमिलनाडु में 443 लोगों की जान चली गई।

बताते चलें कि देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.20 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट अब 93 फीसदी से ज्यादा है। कोरोना एक्टिव और कुल संक्रमितों के मामले में अभी दुनिया में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

वहीं, सबसे ज्यादा मौतों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। कोरोना से सबसे ज्यादा करीब 6 लाख से अधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं। इसके बाद ब्राजील (साढ़े लाख से ज्यादा) और फिर भारत का नंबर आता है।

इस बीच पिछले 24 घंटे में 1 लाख 89 हजार 232 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 69 लाख 84 हजार 781 पहुंच गई है।

इसी के साथ एक्टिव केस भी घटकर अब 14 लाख 77 हजार 799 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक 23 करोड़ 13 लाख 22 हजार 417 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है।

इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि देश में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 20,36,311 सैंपल टेस्ट किए गए। इसी के साथ पिछले साल से अब तक कुल 36 करोड़ 47 लाख 46 हजार 522 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 1 लाख 14 हजार 460 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 2677 लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में रविवार सुबह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 3 लाख 46 हजार 759 हो गई है। साथ ही कुल केसों की संख्या अब बढ़कर 2 करोड़ 88 लाख 9 हजार 339 हो गई है।