कोरोना का टीका लगते ही छटपटाने लगा शख्स, फिर हुआ ऐसा…

कोरोना का टीका लगने के बाद देश के छह राज्यों में 10 लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में चार मरीजों को भर्ती कराने की नौबत आई है। हालांकि 10 में से अब तक सात लोगों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

 

अभी फिलहाल तीन मरीज अलग-अलग राज्यों में उपचाराधीन हैं। मंत्रालय के अनुसार उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक-एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राजधानी दिल्ली में चार मरीजों को भर्ती कराया जिनमें से केवल एक मरीज अभी राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपचाराधीन है।

कर्नाटक में दो में से एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि दूसरा मरीज अभी भी निगरानी में है। ठीक इसी तरह पश्चिम बंगाल में जंगीपुरा इलाके में एक मरीज को भर्ती किया है। मंत्रालय के मुताबिक अभी तक टीका लगने के बाद एक भी गंभीर दुष्प्रभाव का मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आंध्र प्रदेश में 22,548, बिहार 38, छत्तीसगढ़ 5,219, हरियाणा 1,192, हिमाचल प्रदेश 45, झारखंड 2,779, कर्नाटक 36,211, केरल 262, लद्दाख 108, मध्यप्रदेश 6731, महाराष्ट्र 16,261, मणिपुर 334, मेघालय 311, मिजोरम 417, नागालैंड 447, ओडिशा 7,891, पंजाब 2,003, सिक्किम 80,

तमिलनाडु 6,834 और पश्चिम बंगाल में 2,296 लोगों को टीका दिया गया। जबकि बाकी राज्यों में बुधवार को टीकाकरण नहीं किया गया। मंत्रालय के अनुसार हर राज्य में टीकाकरण अलग अलग दिनों में किया जा रहा है।

हालांकि, डॉक्टर अभी कंफर्म नहीं हैं कि ये साइड इफेक्ट वैक्सीन के कारण है या नहीं। फिरोजपुर की रहने वाली आशा कार्यकत्री बिंदिया (35) को कोरोना वैक्सीन का डोज लेने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

उसे बुधवार को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी निगरानी चल रही है। दोनों ही मामले में जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कोरोना का टीका लगने के बाद अचानक तेज हो गई दिल की धड़कनें, सांस फूलने से मौत (फोटो: सोशल मीडिया)

इस बीच साइड इफेक्ट की खबरें भी आ रही हैं। तेलंगाना में एक एंबुलेंस ड्राइवर की कोरोना वैक्सीन लगने के बाद मौत हो गई। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में एक आशा वर्कर की तबीयत बिगड़ गई है।

देश भर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। टीकाकरण के पांचवें दिन 20 राज्यों में 1.12 लाख लोगों को लगा टीका लगाया गया।