केंद्रीय कर्मचारियों को अब मिलेगा ये , जुलाई में हो जाए तैयार

सरकारी कर्मचारियों को पहले 17 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा था, जिसे अबतक तीन बार बढ़ाया जा चुका है। पहली बार जनवरी 2020 में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी।

इसके बाद जून, 2020 में इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई। जनवरी, 2021 में भी महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया गया था। इस तरह से अब महंगाई भत्ते की दर 28 फीसदी पहुंच चुकी है।

10,000 रुपए की ग्रेड सैलरी वाला सरकारी कर्मचारी 144200 से 218200 रुपए के बैसिक पे के दायरे मे आता है। इन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से जून 2020 तक की 34608 से 52368 रुपए का डीए मिलना था।

इसके बाद 1 जुलाई 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक इन कर्मचारियों को 60564 रुपए से लेकर 91644 रुपए के बीच डीए मिलना था। वहीं 2021 के 6 महीने में इन कर्मचारियों का डीए 95172 रुपए से लेकर 144012 रुपए के बीच था।

इन तीनों किस्तों को जोड़ दिा जाए तो केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को पिछले 18 महीने में 1,90,344 रुपए से लेकर 2,88,024 रुपए तक का नुकसान हो चुका है।

कोरोना महामारी के चलते भारत सरकार ने 1 जनवरी, 2020 और 1 जुलाई, 2020 को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते की किस्त पर रोक लगा दी थी। इस रोक के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स को 18 महीने से महंगाई भत्ता नहीं मिला है।

ऐसे में 10 हजार की ग्रेड वाले एक सरकारी कर्मचारी को करीब 2.88 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। सरकार का कहना है कि इन कर्मचारियों को जुलाई में 17 की जगह 28 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। अगर सरकार नई दर से पूरा पैसा समय पर देती है तो 10,000 रुपए के ग्रेड पे वालों को अधिकतम 2.88 लाख रुपए मिल सकते हैं।