कृषि विरोधी कानून पर राहुल गांधी ने की ये बड़ी अपील, कहा बुलंद करें…

देश की सबसे बड़ी समस्या अन्नदाता की समस्या है। अन्नदाता की समस्या सुनी जानी चाहिए; उसका हल किया जाना चाहिए। अन्नदाता है तो देश है; ये बात संवेदनहीन सल्तनत को समझनी पड़ेगी।

तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीट में कहा, “आजादी से पहले का संघर्ष रहा हो, चाहे आजादी के बाद, कांग्रेस ने हर संघर्ष में अन्नदाता के हक में आवाज बुलंद की है। मोदी सरकार के थोपे गये काले बिलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जोरदार लड़ाई लड़ेगी। अन्नदाता के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में।”

अन्नदाता के हक में आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस मैदान में उतर गई है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की जनता से अन्नदाताओं की आवाज बुंलद करने की अपील है।

साथ ही #किसान_के_लिए_बोले_भारत हैशटैग के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा- शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है।

हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों।

देश में कृषि बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी तक जारी है। सरकार किसानों के नए कानून को खत्‍म नहीं कर रही है और किसान अपनी मांग पूरी करने के लिए अड़े हुए है।

किसानों के आंदोलन के बीच विपक्ष पार्टी भी अन्नदाता के हक के खिलाफ जोरशोर से आवाज उठा रही है। अब कांग्रेस ने ‘किसान के लिए बोले भारत’ हैशटैग नाम का कैंपन चलाया है।