कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने किया ये काम, देख मचा हडकंप

कृषि कानून पूरी तरह किसान व आढ़ती ही नहीं आम जनता विरोधी कानून है। जिसे देश का किसान व आम जनता नहीं चाहती।  किसान आंदोलन में देश व प्रदेश स्तर पर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है।

इस अवसर पर एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल प्रदेश  चेयरमैन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट सेल, हरपाल बुरा पूर्व सदस्य टैक्स ट्रिब्यूनल, भूपेन्द्र गंगवा पूर्व प्रत्याशी बरवाला विधानसभा क्षेत्र, रामनिवास राड़ा पूर्व प्रत्याशी हिसार विधानसभा क्षेत्र, ओपी पंघाल पूर्व प्रत्याशी हांसी विधानसभा क्षेत्र, अशवनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कृष्ण सातरोड़ राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, एडवोकेट कमल शहरावत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, आनन्द जाखड़ जिलाध्यक्षा युवा कांग्रेस, सनहेलता निम्बल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, लीलू राम चौहान, कृष्ण महला युवा कांग्रेस हल्का उकलाना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरि कृष्ण प्रभुवाला, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह हुड्डा, कुलबीर सिंह सोहेल पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, लीलू राम चौहान पूर्व प्रदेश सचिव पर्यवारण सेल.

कांग्रेस पार्टी इससे लड़ने के लिए भी तटस्थ हैं। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में देश का अन्नदाता भारी ठंड में 33 दिनों से दिल्ली की सीमा सहित पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। किसान आंदोलन में लगभग 40 किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं।

किसानों के बलिदान को देश कभी भुलेगा नहीं मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए किसान, आढ़ती व मजदूरों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं जबकि तीन कृषि कानून से देश में बेतहाशा महंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वज फहराया।

इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि 28 दिसंबर 1885 को जनता के मुद्दे और देश को आजाद कराने के उद्देश्य से मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज के भवन में कांग्रेस पार्टी की स्थापना ए.ओ.ह्यूम ने की थी और कांग्रेसी प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी बनाए गए थे।

कांग्रेस के कुशल नेतृत्व, संघर्ष व त्याग से भारत देश को आजादी मिली और आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से ही संघर्ष, त्याग और बलिदान का रहा है। कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है। इसके बारे में पूरा देश व आप सभी जानते हो। आज देश में झूठ, फरेब, धर्म व जातिवाद की राजनीति पूरी तरह से हावी होने लगी है।