कांग्रेस ने केवल राजनीतिक फायदों के लिए गांधी के नाम को भुनाया, उनके आदर्शों का कभी पालन नहीं किया, प्रज्ञा ठाकुर

मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस ने केवल राजनीतिक फायदों के लिए गांधी के नाम को भुनाया, उनके आदर्शों का कभी पालन नहीं किया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उनके आदर्शों का पालन किया। जिस दिन मोदी जी ने गांधी जी के विचारों का प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा लिया, उसी दिन से पूरे देश में बदलाव दिखने लगा।


प्रज्ञा ने एक बार फिर गोडसे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा, कांग्रेस को कभी किसी से कोई सहानुभूति नहीं होगी, चाहे वह गांधी हों या गोडसे। वे (कांग्रेस) गांधी के आदर्शों तक या गोडसे की विचारधारा और ‘देशभक्ति’ तक कभी नहीं पहुंच सकती है। वे राजनीतिक लाभ के लिए जनता की भावनाओं के साथ खेलते हैं।