कांग्रेस के 134वीं स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा…

कांग्रेस के 134वीं स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आइए हम उन लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पुरुषों और महिलाओं के निस्वार्थ सेवा और योगदान का जश्न मनाएं, जिन्होंने वर्षों तक कांग्रेस पार्टी को बनाने और बनाए रखने में मदद की। हम उन नायकों को अपना आभार और सम्मान देते हैं। मैं उन सभी को सलाम करता हूं।”

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी सांसद का संसद परिसर में प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर टीडीपी के सांसद नरमल्ली शिवप्रसाद ने शुक्रवार को भगवान शिव का रूप धरकर संसद में विरोध-प्रदर्शन किया। वह इससे पहले स्कूली छात्र और नारद मुनि समेत कई रूप धर चुके हैं।

दिल्ली: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के साथ काटा केक

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह के साथ केक काटा। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं।

दिल्ली: कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी बडे़े नेता मौजूद

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, कपिल सिब्बल, एके एंटनी, शशि थरूर, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा, गुलामनबी आजाद और शीला दीक्षित समेत कई नेता मजौदू हैं।

कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस, दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम

कांग्रेस का अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मैके पर दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झंडा फहराया।

निजी कंप्यूटर्स की निगरानी के मामले में चर्चा के लिए लोकसभा में टीएमसी का नोटिस

तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत गृह मंत्रालय के उस आदेश पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है, जिसके तहत सभी कम्प्यूटरों की निजता का हनन किया जा सकता है।

देहरादून के गढ़ी कैंट में बड़ा हादसा, 115 साल पुराना पुल गिरा, दो लोगों की मौत, कई घायल

देहरादून के गढ़ी कैंट में 115 साल पुराना पुल गिर गया है। पुल के मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में कई वाहनों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू कार्य चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों पूरे इलाके को घेर लिया है। मुठभेड़ जारी है।