PTI8_21_2018_000094B

कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से दिया इस्तीफा , पार्टी कमेटी को सौपा त्यागपत्र

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी कमेटी को त्यागपत्र सौंप दिया है। बीते साल जुलाई में पहली बार पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए गए सिद्धू इससे पहले भी पद छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं।

खास बात है कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा सौंपने की मांग की थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने यह फैसला किया था। बीते सप्ताह संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस पंजाब में केवल 18 सीटें ही हासिल कर सकी थी।

सिद्धू ने संक्षिप्त रूप में लिखा, ‘आदरणीय मैडम, यहां मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ इससे पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख भी अपना पद छोड़ चुके हैं। कांग्रेस को पांच में से एक भी राज्य में सफलता हासिल नहीं हो सकी। कहा जा रहा था कि पार्टी उत्तराखंड और गोवा में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन नतीजों में पार्टी को निराशा हाथ लगी।