कांग्रेस अध्यक्ष के नए लुक में रॉफेल बाबा का फोटो वॉयरल…

आस्था के कुंभ स्थल प्रयागराज में वॉयरल एक फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रही एक बाबा की फोटो को रॉफेल बाबा बताया जा रहा है। लोग इस फोटो को कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो बता रहे हैं। साथ ही उनके इस नए अंदाज को लोग इंज्वाय भी कर रहे हैं।

कांग्रेस के युवराज और अध्यक्ष यूं तो हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी विकसित देश की मशीन में आलू डालकर सोना निकालने के लिए तो कभी दवाओं की फैक्ट्री में किसानों का अनाज बिकवाने के नाम पर। यही नहीं चंद रोज पूर्व संसद में उनका प्रधानमंत्री के गले मिलना और फिर अपने अंदाज में हरकत में आना भी काफी चर्चित रह चुका है। उस घटना के बाद एक नई नवेली नायिका ने खुशी जाहिर करते हुए उनके अंदाज को सराहने के साथ अपना भाग्य भी सराह लिया था। यही नहीं संसद में रॉफेल मुद्दे को इतनी गहनता से समझाने के बाद भी उनके द्वारा इसे झूठ ठहराया जाना चर्चा का विषय रहा था। लेकिन इस बार वह कुंभ नगरी प्रयागराज में अपने अलग लुक के कारण चर्चा में बताए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक फोटो जोरों पर वॉयरल हो रहा है। बड़ी जटाएं,दाड़ी बढ़ी हुई,शरीर पर भस्म रमाए और हाथ में त्रिशूल लिए एक बाबा के फोटो को लोग राफेल बाबा का फोटो बता रहे हैं। वॉयरल हो रहे इस फोटो को देख बरबस ही लोगों के मुंह से हंसी का ठहाका निकल जाता है। इस फोटो को लोग कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो कहकर राफेल बाबा का नामकरण कर रहे हैं। कुछ भी हो फिलहाल कुंभ नगरी में यह फोटो मनोरंजन का साधन बना हुआ है।

राफेल मुद्दे पर जबरन अड़े रहने की प्रतिक्रिया बता रहे लोग

कांग्रेस अध्यक्ष के इस नए लुक के बारे में लोगों के विभिन्न विचार भी आए हैं। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक त्रिपाठी बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष कोई भी रोल करने में समर्थ है। कम से कम जनता उन्हें बाबा तो समझ रही है। झांसी के वैभव सिंह जो कुंभ स्नान के लिए यहां पहुंचे थे,उनका कहना है कि यह जनता की राफेल मुद्दे पर जबरन अड़े रहने के बाद की प्रतिक्रिया है। जबकि मप्र के करैरा निवासी युगल किशोर शर्मा का कहना है कि प्रियंका के राजनीति में आने के बाद राहुल की स्थिति ऐसी है। उनकी छवि जनता में समाप्त हो गई है। इसलिए जनता उन्हें इस फोटो के माध्यम से सलाह देना चाहती है।