कर्नाटक के सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

कर्नाटक के मेकेदातु में कावेरी नदी पर बन रहे बांध के खिलाफ राज्य के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और प्रजेक्ट को बंद करने की मांग की।

कोहरे का असर ट्रेनों के आवागम पर पड़ा है। दिल्ली आने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने की वह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी के अलीगढ़ में प्रशासन पर गौरक्षा के नाम पर हमला हुआ है। यहां के एसएसपी के मुताबिक, प्रशासन गायों को गौशाला ले जा रहा था। इसी दौरान किसी ने वाट्सएप पर अफवाह फैला दी कि इन गायों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन की गाड़ी में लोगों ने तोड़फोड़ की। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के गोराई में सरकारी स्कूल में इलाके के लोगों ने करीब 800 गायों को बंद कर के रखा है। यहां के किसानों का आरोप है कि यह गायें उनकी फसलें बर्बाद कर रही थीं। किसानों का यह भी कहना है कि इन गायों को रखने के लिए सरकार से गौशाला की मांग की गई थी, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।