कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के इस नेता ने पीएम मोदी को बताया मूर्ख, दी ये टिपण्णी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को ‘मूर्ख’ बताया है। सिद्धारमैया ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वह (मोदी) मूर्ख हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाना उनकी बड़ी गलती है। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। सिद्धारमैया से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पीएम मोदी पर देशभक्ति वाले कमेंट को लेकर निशाना साधा था।

प्रधानमंत्री द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का सारा श्रेय का विरोध करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि, हमारे सशस्त्र बलों ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। क्या उन्होंने (मोदी) सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए बंदूक उठाई थी? वह (मोदी) इसके लिए श्रेय का दावा क्यों कर रहे हैं? इससे पहले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि वे चल रहे लोकसभा चुनावों में अपने राजनीतिक लाभ के लिए बालाकोट हवाई हमले का उपयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, वह इसका मतलब नहीं जानते हैं, वह इस बारे में बोल सकते हैं, लेकिन अपने ऑफिस का दुरुपयोग करना गलत है। इस देश में कई प्रधानमंत्री आए। कई बार भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। किसी ने भी उन मुद्दों का फायदा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं उठाया।