कभी शादी में लोगों को खाना सर्व करती थी ये एक्ट्रेस , आज इस नाम से है मशहूर

इसके बाद ही राखी ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म ‘अग्निचक्र’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘जोरू का गुलाम’, ‘ये राते हैं प्यार के’ और ‘जिस देश में गंगा रहता है’ जैसी फिल्मों में कुछ छोटे- मोटे किरदार और डांस नंबर किए। इन दिनों राखी राजनीति में भी सक्रिय हैं।

राखी ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं जहां घर की महिलाओं या लड़कियों को आजादी नहीं थी। ऐसे में महज 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर उनकी मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ इस तरह से काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है।

राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने ये फैसला कर लिया था कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।

महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मीं राखी सावंत का बचपन संघर्ष से भरा रहा है। राखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो 1997 से की थी। लेकिन उन्होंने छोटी उम्र से ही काफी संघर्ष भरे दिन दिन बिताए हैं।

महज 10 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था। इस काम के लिए राखी को सिर्फ 50 रुपये मेहताना मिला था। घर में आर्थिक तंगी की स्थिती को देखते हुए उनके घर वालों ने उनसे ये काम करवाया था।

बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ था। इस साल राखी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहती हैं।

वो जब चाहे जो चाहे बोल देती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीत कुछ समय से राखी ने अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। राखी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें.