ऑटो चालक ने कमरे में ले जाकर महिला से किया गैंगरेप

हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऑटो में सवार हुई 42 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ पहले कमरे में दरिंदगी की गई इसके बाद उसके साथ चलते ऑटो में गैंगरेप किया गया। महिला नखडौला चौक से आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी जाने के लिए महिला ऑटो में सवार हुई थी। लेकिन, ऑटो चालक व उसका साथी महिला को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए और एक कमरे में बंद कर गैंगरेप किया। वहां पर उनके अन्य साथी भी आ गए। उन्होंने भी उसके साथ रेप किया। महिला ने घटना की शिकायत मानेसर पुलिस स्टेशन में की है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कंपनी जाने के लिए लिया था ऑटो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसके पति की साल 2013 में मौत हो चुकी है। वो आईएमटी की एक निजी कंपनी में ठेकेदार का काम करते थे। मौत के बाद उनका काफी रुपया कंपनी से बकाया था। इसी रुपये के लेन-देन के लिए महिला मानेसर गई थी। महिला दिल्ली के नजफगढ़ एरिया की रहने वाली है। शनिवार 29 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे महिला दिल्ली से नखडौला बस से उतरी। वहां कंपनी तक जाने के लिए महिला ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो आया।

कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

ऑटो चालक से महिला ने आईएमटी मानेसर तक चलने के लिए पूछा। ऑटो में चालक अंकित के अलावा एक अन्य युवक दीपक सवार था और दोनों आगे ही बैठे थे। फिर वे उसे गांव भांगरौला स्थित दीपक कमरे में ले गए और वहां गैंगरेप किया। कमरे पर उनका एक साथी पहले से उनका इंतजार कर रहा था। उसने भी महिला के साथ रेप किया। महिला ने शिकायत में बताया कि, तीसरे शख्स ने उसके साथ ओरल सेक्स किया।

गैंगरेप कर ढ़ाबे के पीछे भेजा

शनिवार देर शाम 9 बजे दोनों आरोपियों नें महिला को ऑटो में बैठाकर रामपुरा मोड़ ले गए और वहां एक अन्य ऑटो में सवार दो युवकों ने जबरन अपने ऑटो रिक्शा में बैठा लिया। इसके बाद ऑटो में एक और व्यक्ति आ गया। आरोपियों में से एक ऑटो चलाता रहा, जबकि दो ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उन युवको ने महिला को रामपुरा फ्लाईओवर के पास एक ढ़ाबा के पीछे फेंक दिया। बेसुध महिला रविवार को पुलिस स्टेशन पहुंची और सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अंकित, दीपक व महिपाल को सोमवार सुबह अरेस्ट कर लिया।