एलोवेरा का उपयोग करने से दूर होती है ये समस्या…

इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा के साथ एक चम्मच शहद और आधा केला डालकर फेस पैक तैयार करना चाहिए। इसके बाद इसे चेहरे व गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए।

 

 

जब ये सूख जाएं तो इसे ताजे पानी से धो लेना चाहिए। ऐसा करने से स्किन का रूखापन समाप्त हो जाता है। एलोवेरा में कई प्रकार के विटामिन्स व मिनरल्स भी मौजूद रहते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

बदलते मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव स्किन पर पड़ता है। सर्दी के मौसम में तो स्किन का रूखापन दिखाई देने लगता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए एलोवेरा बहुत ही उपयोगी है। एलोवेरा, शहद और केले से तैयार फेसपैक इस समस्या से छुटकारा दिखाने में बहुत ही सहायक है।

जैसे-जैसे मौसम बदलता है उसका प्रभाव हमारे शरीर पर भी दिखाई देने लगता है। इसी कारण बदलते हुए मौसम से अपने शरीर का ध्यान रखना व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है।