एक रोमांटिक वैकेशन के लिए कैरेबियन पहुंचे प्रियंका निक

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही समय पहले अमेरिका सिंगर निक जोनस से शादी रचाई है। शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ और परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में जुटे हुए हैं। स्विटजरलैंड में जमकर मस्ती करने के बाद दोनों एक रोमांटिक वैकेशन के लिए कैरेबियन पहुंचे। इस दौरान बीच पर मस्ती करते हुए उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रियंका बीच पर बिकीनी पहने झूला झूलती दिखाई पड़ रही हैं।

इसके अलावा निक ने प्रियंका के साथ एक कैंडिड तस्वीर भी शेयर की जिसके कैप्शन में लिखा था मिस्टर एंड मिसेज जोनास। तस्वीर में फ्लोरल ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस में प्रियंका ने निक को पीछे से पकड़ा हुआ है जबकि निक हाथ में सिगार लिए पोज कर रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर पर कुछ ही मिनटों में हजारों कमेंट आ गए और लाखों लाइक्स भी।

बता दें कि प्रियंका और निक ने राजस्थान के उदयपुर के उम्मैद भवन में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस शादी में गिने चुने और खास मेहमानों को ही न्यौता दिया गया था जबकि बाकी लोगों के लिए प्रियंका और निक ने अलग अलग रिसेप्शन का आयोजन किया था।