एक पत्नी होने के सारे धर्म निभा रही दीपिका पति रणवीर के लिए रोज सुबह करती है ये काम

बॉलीवुड का सबसे बड़ा और बेहद प्यारा कपल माना जाने वाला रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी कर अपना घर बसा चुके है। दोनों की शादी पिछले महीने ही 14 और 15 नवंबर को इटली में हुई थी। शादी की चर्चाएं साल 2018 की सबसे बड़ी खबरों में से एक है। शादी के बाद रणवीर की भी लाइफ सेट हो चुकी है। क्योंकि वो अब एक पति जो बन गए हैं। हाल ही में रणवीर ने वाइफ के तौर पर दीपिका कैसी हैं ये सारी बातें शेयर की हैं।

रणवीर ने दीपिका की जमकर तारीफ की है। साथ ही बताया है कि आखिर उनके दिन की शुरूआत कैसी होती है। रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके दिन की शुरूआत उनकी पहली चाय से होती है। दीपिका सबसे पहले रणवीर के लिए चाय बनाकर लाती हैं औऱ फिर उन्हें देती हैं। वहीं इसके बाद वो रणवीर के लिए एक स्पेशल रसम और चावल बनाती हैं, जो उन्हें बेहद पसंद है। दीपिका बिना नाश्ता किए रणवीर को जाने नहीं देती हैं। साथ ही रणवीर ने अपनी बातचीत में कहा कि, उनके दिन की शुरूआत भजन के साथ भी होती है। क्योंकि जैसी दीपिका सुबह जागती हैं तो वो भजन लगा देती हैं।

दीपिका को भजन काफी पसंद है। वो भजन लगाने के बाद कुछ और सुनती हैं। जब रणवीर से पूछा गया कि क्या उन्हें भी गाने पसंद हैं तो इस पर रणवीर कहते हैं कि हां मेरी और दीपिका के गानों की चॉइस काफी हद तक अलग है। दीपिका को मेलॉडियस म्यूजिक बहुत पसंद है। दीपिका को म्यूजिक सुनना भी अच्छा लगता है। य़े सब देखकर साफ है कि रणवीर भी एक अच्छे पति के तौर पर दीपिका का साथ दे रहे हैं। वहीं साथ ही में दीपिका भी एक पत्नी होने के सारे धर्म निभा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही गली बॉय में दिखने वाले हैं। तो वहीं दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में दिखेंगी।