उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओ ने किया ये काम, डिप्टी सीएम केशव मौर्य पहुंचे…

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज उन्होंने रायबरेली में 123 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी की कृपा से मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने, लेकिन क्या हश्र हुआ। जनता को योजनाओं का लाभ नही मिला और गरीब लगातार गरीब होता चला गया, जबकि अमीर अमीर होता गया।

केशव मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में अमीरों की तिजोरी भरती गई। मौर्य ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि यह मोदी और योगी की सरकार है, जो सबकी चिंता करती है।

अब सौभाग्य योजना से हर घर में उजाला हो रहा है। हर घर को बिजली मिल रही है। आवास पहले गिनती के आते थे। जबकि अब सभी के कच्चे मकान पक्के हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी की चिंता है।

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अमेठी में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद रायबरेली के बछरावां विधानसभा के शिवगढ़ ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के करोड़ों की लागत की 123 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अपने तय समय से घंटों लेट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच पर पहुंचते ही जनता का अभिवादन किया और केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और जनता को किसान बिल के बारे में विस्तार से समझाया।

इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के दो उप मुख्यमंत्रियों (UP Deputy CM) ने 24 घण्टे के अंदर रायबरेली का दौरा किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रायबरेली की जनता के बीच साझा करने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) पहुंचे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भले ही अभी लंबा समय हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली (Raebareli), जिसे कांग्रेस का गढ़ भी कहा जाता है, में भाजपा रणनीति के तहत आगामी चुनाव में भेदने की तैयारी कर रही है।