उत्तर प्रदेश के नेता ने राहुल और प्रियंका गांधी को अपने निशाने पर लेते हुए बताया ये

9 अप्रैल से पहले चरण के चुनावों के लिए मतदान होना शुरु हो जाएगा। लोकसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। ऐसे में नेता लोगों में बयानबाजी आम बात हो गई है।

राजनीति से जुड़े लोग एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से भी परहेज नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश के संभल में एक नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को अपने निशाने पर लेते हुए नकलची बंदर तक कह दिया। चुनाव आते ही नेता अपने शब्दों की मर्यादा तक भूल जाते हैं और कई तरह की बयानबाजी करना शुरु कर देते हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल से योगी सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अपने शब्दों की मर्यादा भूलकर विवादित बयान दिया है।चेतन चौहान ने धर्म की राजनीति का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नकलची बंदर कहा और प्रियंका के अयोध्या दौरे को लेकर वाल उठाए।

चेतन चौहान ने संभल में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को बन्दर बता दिया। उन्होनें कहा कि जैसे बन्दर नकलची होता है, उसे कहीं उस्तरा मिला जाता है तो वो अपनी दाढ़ी पर चला देता है और दाढ़ी के दो चार बाल काट भी लेता है। वैसे ही मंदिर-मंदिर जाकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी खुद को हिन्दू साबित करने की नक़ल कर रहे हैं इस से कुछ होने वाला नहीं है।

योगी सरकार में मंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी अगर असली हिन्दू होतीं तो राम जन्म भूमि पर जातीं, माथा टेकतीं पूजा करतीं और फिर थोड़ा आगे बढ़ती हो हम मान लेते की थोड़ा सा हिन्दू इनमें जागृत हुआ है, लेकिन ये लोग सिर्फ दिखावा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि तीन दिनी प्रदेश दौरे पर निकलीं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी अयोध्या जाने से पहले अपने भाई व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी और मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली गईं। अयोध्या में प्रियंका एक मजार पर गईं और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की।