उत्तर प्रदेश : कासगंज कांड में पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन, इतनो का किया एनकाउंटर

जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद जब पुलिसबल ने इलाके की कॉम्बिंग की तो उन्हें बुरी तरह घायल दारोगा अशोक खून से लथपथ मिले। वहीं, हमले में घायल हुए सिपाही देवेंद्र ने भी कुछ देर में दम तोड़ दिया।

 

बताया जा रहा है कि दारोगा अशोक और सिपाही देवेंद्र को आरोपियों ने बंधक बना लिया था, जिसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में निकली थी। इसी बीच पुलिस को अपने साथी मिल गए। अपने दारोगा और सिपाही का यह हाल देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर में घटी इस घटना ने सूबे के कानपुर में हुए बिकरू हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं जिसे विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि कासगंज जिले में पुलिस अवैध शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई करने गई थी, लेकिन इसी दौरान उनके ऊपर जानलेवा हमला हो गया।

उत्तर प्रदेश के कासकंज में पुलिस की टीम पर हमला करनेवाले शराब माफिया गिरोह और पुलिस के बीच एनकाउंटर में एक आरोपी के मारे जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एनकाउंटर में कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती ढीमर के भाई एलगार सिंह को मार गिराया। एलगार सिंह सिपाही देवेंद्र की हत्या में शामिल था। कासगंज कांड में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में एक कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था जबकि दारोगा घायल हो गए थे।