इस वेलेंटाइन वीक में चला इन भोजपुरी हसीनाओं का जादू, बोली ‘चाकलेट लागेलू’

 वेलेंटाइन डे की शुरुआत रोज डे और प्रपोज डे से शुरू हो चुकी है। आज वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन यानी चॉकलेट डे है। 9 फरवरी की शुरुआत होते ही चाकलेट डे ट्रेंड करने लगा है।

लिहाजा चॉकलेट डे को लेकर सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी स्टार पवन कुमार ममता रावत का है जिसमें चॉकलेट की चर्चा की गई है।

पवन और ममता की यह फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म में ममता और पवन ने एक गाना गाया है जिसके बोल हैं चाकलेट लागेलू। बता दें कि यह गाना सुहाग फिल्म का है। अब तक इस गाने को यू-ट्यूब पर 1,041,261 लोग देख चुके हैं। इसके अलावा 3 हजार लाइक्स हो चुके हैं।