इस लंहगे में दुल्हन बनेंगी दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कल इटली में शादी होने वाली है। पादुकोण-रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने वाले है। आज इटली में शादी की रस्मे शुरु हो चुकी है। 13 नवंबर को इटली में संगीत सेरेमनी होने वाली है। खबर है कि इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर को न्योता दिया गया है। जिसमे हर्षदीप कौर संजोय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम शामिल हैं।

Related image

वहीं सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है जिसपर बताया गया है कि दीपिका पादुकोण शादी के लिए लाल रंग का भारीभरकम ब्राइडल लहंगा पहनने वाली हैं जिस पर धागों का बारीकी से काम किया हुआ है। वहीं रणवीर सिंह शादी के लिए कांजीवरम शेरवानी पहने नजर आएंगे जिस पर भी धागों का बारीकी से काम किया गया है। शादी के बाद दोनों बैंगलुरु और मुंबई में बड़ी रिस्पेशन पार्टी देंगे।

14 नवंबर को दीपिका पादुकोण के कल्चर के मुताबिक कोंकणी परंपरा से शादी होगी तो 15 को रणवीर सिंह की तरफ से सिंधी रीति रिवाज से सात फेरे होंगे। मतलब 2 अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोंकणी रीति रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका ट्रेडिशनल साड़ी और गोल्डन जूलरी पहनेंगी। जबकि सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली शादी में वो पिंक और पर्पल कलर के लहंगे में नजर आएंगी। अनुष्का की तरह दीपिका भी अपने फेवरेट डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन की ड्रेसेस पहनेंगी।

बता दें रणवीर-दीपिका की शादी का पहला रिसेप्शन बेंगलुरू के 5 स्टार होटल ‘द लीला पैलेस’ में 21 नवंबर को होगा। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे। जबकि दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा। ये पार्टी रणवीर के माता-पिता की तरफ से रखी गई है।