इस पाकिस्तानी एक्टर के खिलाफ भारत में इस कारण दर्ज हो गई FIR

फवाद ने बॉलीवुड फिल्में जैसे खूबसूरत और कपूर एंड सन्स में काम किया है। सेलिब्रिटी होने का नाते शायद ऐसा कर रही हैं। जो कि बेहद निंदनीय है। खबर के मुताबिक हाल ही में फवाद खान ने अपने बेटे को पोलियो पिलाने से इंकार किया है। जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं और सीधे से शिकायत दर्ज करवा दी गई।

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद फवाद खान समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया है। लेकिन अब फवाद ने कुछ ऐसा किया है कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।

फवाद खान से पूछा गया कि क्या वो बेटी को पोलियो पिलाएंगे तो इससे उन्होंने सीधे ही इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उनकी पत्नी ने भी उनका साथ दिया और अपने बच्चे को पोलियो नहीं पिलाने दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया के उन 3 देशों में से एक है जो पोलियो की बीमारी से प्रभावित है।

पाकिस्तान के अलावा निजेरिया और अफगानिस्तान भी इस लिस्ट में है। पाकिस्तान में पोलियो अभियान का विरोध किया जाता रहा है। शायद इसीलिए पाकिस्तान का नाम पोलियो ग्रसित देशों में से एक है। फैसल शहर में बसे फवाद खान के घर पर पोलियो टीम पहुंची थी। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया। इतना ही नहीं फवाद खान की पत्नी पर पोलियो टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार फवाद की पत्नी ने भी पोलियो टीम के साथ बत्तमीजी की थी।

वहां के जिला अधिकारी का कहना है कि फवाद की पत्नी का ये रवैया बेहद खराब है। पोलियो ना पिलाने का उन्होंने कोई ठोस कारण तो नहीं दिया। लेकिन हां लग रहा है कि वो सेलिब्रिटी होने का नाते शायद ऐसा कर रही हैं। जो कि बेहद निंदनीय है। बता दें कि, पोलियो की टीम ने लाहौर पुलिस से इसकी शिकायत की और FIR दर्ज कराई गयी। फवाद खान काम के चलते फिलहाल दुबई में हैं। लेकिन घर के मुखिया होने के नाते उन्हीं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। फवाद ने बॉलीवुड फिल्में जैसे खूबसूरत और कपूर एंड सन्स में काम किया है।