इस देश ने दिया मस्जिदों को बंद करने का आदेश , कहा नहीं होगा अब…

इतना ही नहीं ऑस्ट्रिया ऐसी मस्जिदों को बंद करने का आदेश भी देगा जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सरकारी एजेंसियों ने कहा कि ऑस्ट्रियाई पुलिस ने सोमवार को 60 से अधिक ऐसे ठिकानों पर छापा मारा, जो कथित तौर पर कट्टरपंथी इस्लामवादियों से जुड़े थे। साथ ही 30 संदिग्धों से पूछताछ करने के आदेश भी दिए गए।

 

ये ऑपरेशन विएना में हुई गोलीबारी के एक हफ्ते बाद चलाया गया है, जिसमें इस्लामिक स्टेट समूह के समर्थक ने 4 लोगों को मार डाला था। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि ये छापे हमले से जुड़े नहीं थे।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कुर्ज ने ट्वीट किया, ‘हम उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे जो खुद आतंकवादी नहीं हैं, लेकिन जो उनकी गतिविधियों के लिए जमीनी मदद करते हैं। हम ऐसे लोगों के लिए अपराध की एक श्रेणी बनाएंगे जिसका नाम ‘राजनीतिक इस्लाम’ होगा।

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कई सख्‍त कदम उठाने पर सहमति जताई। इन प्रस्‍तावों में आतंकी मामलों में दोषी पाए गए लोगों को आजीवन जेल में रखना और उन पर इलेक्‍ट्रानिक निगरानी रखना शामिल है। राजनीतिक इस्‍लाम के प्रसार को अपराध माना जाएगा।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मुंबई जैसे आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रिया सरकार ने राजनीतिक रूप से प्रेरित इस्लामिक गतिविधियों को रोकने के लिए जोरदार एक्‍शन लेना शुरू कर द‍िया है।