इस देश के गृह मंत्री के टेस्ट में निकला कोरोनावायरस पॉजिटिव, जानकर उड़े लोगो के होश

जब वे सुबह उठे तो उनका शरीर काफी गर्म था और उन्हें गले में भी खरास हो रही थी। उन्होंने बताया कि क्वीन्सलैंड प्रशासन ने एक नीति बनाई है, जो भी शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

डटन ने कहा, वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं। लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट ने सभी को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि डटन हाल ही में कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे.

इसमें प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन भी शामिल हुए थे। ऐसे में कैबिनेट के और भी सदस्य संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कर दिया है कि अन्य सदस्यों को आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा।

केवल उन्हीं लोगों को रखा जाएगा, जो मंत्री के संक्रमित होने के 24 घंटे पहले उनके साथ थे।दुनिया के 162 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 7300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

1 लाख 80 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें कई बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। ऑस्ट्र्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन हाल ही में अमेरिका के वॉशिंगटन से लौटे थे, उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।

डटन अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी और यूएस अटॉर्नी जनरल विलियम बार से मिलकर लौटे थे।

पीटर डटन पिछले हफ्ते अमेरिकी दौरे पर गए थे। यहां वे यहां फाइव आई इंटेलिजेंस अलियांस के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां 6 मार्च को वे ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प से मिले थे।

यह फोटो ऑस्ट्रेलिया के दूतावास ने भी शेयर की थी। इसमें वे इवांका के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ की डटन कब कोरोना के चपेट में आए।