इस देश की वैक्सीन बनी खतरनाक , लगाने के आधे घंटे बाद एक महिला डॉक्टर को मारा लकवा

मेक्सिको में कोविड-19 वैक्सीन लगने के आधे घंटे के बाद महिला डॉक्टर को शरीर में चकत्‍ते पड़ने लगे, फिर ऐंठन और कमजोरी महसूस हुई। महिला को सांस लेने में भी बेहद परेशानी हो रही थी.

 

जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मामले को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि डॉक्‍टर कार्ला के दिमाग और स्‍पाइनल कॉर्ड में सूजन का इलाज किया गया है।

मैक्सिको में एक महिला डॉक्टर को फाइजर वैक्सीन दी गयी थी जिसके बाद पहले उसे स्किन इन्फेक्शन हुआ और बाद में उसे लकवा मार गया है।

ब्रिटेन में भी दो हेल्थ वर्कर्स को इसी तरह फाइजर की वैक्सीन लेने के बाद शरीर पर लाल-लाल निशान हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर पुर्तगाल में एक हेल्थ वर्कर की फाइजर वैक्सीन लेने के 24 घंटे के भीतर अचानक मौत हो गयी थी।

जर्मनी द्वारा कोरोना के इलाज के लिए बनाई गई फाइजर वैक्सीन के दुनियाभर से साइड इफेक्ट के मामले सामने आने लगे हैं। मेक्सिको, ब्रिटेन, अमेरिका, फिनलैंड, बुल्गारिया, पुर्तगाल के बाद मेक्सिको सिटी से भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगने के बाद इसका रियेक्शन देखने को मिला है।