इन हसीन वादियों में कुछ रोमांटिक अंदाज में नजर आये सैफ-करीना

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ और बेटे तैमूर अली के साथ इन दिनों साउथ अफ्रीका में छुट्टियां मना रहे हैं। यहां उन्होंने अपने बेटे तैमूर का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीरों में करीना और सैफ दोनों रोमांटिंक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करीना सैप के कंधे पर सिर रखे खड़ी हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि करीना और सैफ के लाडले 20 दिसंबर को 2 साल के हो गए हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं।

उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।