दुनिया भर में पिछले कुछ समय से आतंकवादी हमलों की संख्यां बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। संसार भर के तमाम राष्ट्रों की सरकारों व सेना की लाख कोशिशों के बावजूद भी इन हमलों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। संसार भर में हर वर्ष सैकड़ों मासूम लोग इन आतंकवादी हमलों की वजह से मौत के मुँह में समां जाते है। ऐसा ही कुछ हमले हाल ही में नाइजीरिया में भी घटित हुए थे। इन हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या अब 118 के पार हो गई है।
दरअसल नाइजीरिया में पिछले कुछ समय से खतरनाक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने भयंकर कोहराम मचाया हुआ है। खासकर से पिछले एक सप्ताह में इस राष्ट्रमें आइएस ने पांच गंभीर आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है। इन हमलों में मारे जाने वाले लोगों की संख्या अब 118 से ज्यादा हो गई है। अमेरिका की एक प्रसिद्ध मीडिया एजेंसी ने हाल ही में पेश की अपनी एक रिपोर्ट में इस समाचार का दावा किया है। इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि इन आतंकवादी हमलों में मारे गए इन 118 लोगों में से अधिकांश (सौ से ज्यादा) लोग नाइजेरिया की सेना में सैनिक है।
पाकिस्तान: बलोच लिबरेशन आर्मी ने कबूला, चाइना को सबक सिखाने के लिए किया दूतावास पर हमला
इस रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में तक़रीबन दो सौ से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। इन घायलों को बचाव दल ने अस्पताल में भर्ती करा दिया था लेकिन इनमे से कई लोगों ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कई घायलों की हालत अभी भी बेहद गम्भीर बताई जा रही है।