इन दिनों शादी की तैयारियों में प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ बिजी

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इन दिनों शादी की तैयारियों में बिजी हैं। हालांकि इतनी व्यस्तता के बीच भी उन्होंने अपने काम के साथ कोई समझौता नहीं किया है।

Image result for प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इन दिनों शादी की तैयारियों में बिजी

प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ की शूटिंग के लिए दिल्ली लौट आई है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम काम कर रहे हैं।प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सूरज और मैं..दिल्ली यह रहे हम..’द स्काई इज पिंक’।

उन्होंने जायरा वसीम के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा, “दिल्ली के दिन।”सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसे धुनों से सजाएंगे।

रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके निर्माता हैं। फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं। इसकी कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) बनीं।

इसके बाद उन्होंने अपनी स्ट्रगल के ऊपर एक किताब लिखी थी और केवल 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए जायरा वसीम ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में फरहान और प्रियंका तो सामान्य लिक में दिख रही हैं लेकिन जायरा काफी घुंघराले बालों में नजर आ रही हैं।