इन दिनों चुनावी दहलीज पर खड़ा भारत, मदद के लिए कांग्रेस पार्टी ने बढ़ाया हाथ

दुनिया भर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के तौर पर अपनी पहचान रखने वाला देश भारत इन दिनों चुनावी दहलीज पर खड़ा। लोकतंत्र में पहले ही नेता और जंता को एक दूसरे के बारे में बोलने का अधिकार प्राप्त होता है। वहीं चुनावी मौसम में यह अधिकार शायर नेताओं के लिए और भी बढ़ जाता है, जिसके सहारे वे कई बार भाषा की मर्यादा लांघते हुए विरोधियों पर बयानों के तीर के तीर चलाते हैं।

हलांकि उस समय लोकतंत्र की एक बड़ी ही प्यारी तस्वीर सामने आती है, जब लगभग सभी मुद्दे पर एक दूसरे की खिचाई करने वाले नेता विपत्ति की स्थिति में एक दूसरे के प्रति मदद का हाथ बढ़ाते हैं। कई बार मदद की पेशकश वास्तविकता होती है, तो कई बार मजाक भी होती है। ऐसे ही कुछ मामले की चर्चा इन दिनो जोरो पर है।

वहीं बीजेपी की साइट हैक होने के बाद सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी ने मदद की पेशकश करते हुए बीजेपी पर तंज किया। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ले लिखा, “मॉर्निंग बीजेपी, लगता है कि आपकी वेबसाइट लंबे समय से बंद है, अगर आपको वापस आने में मदद चाहिए तो, हमें मदद करके खुशी होगी’।