आसमान से लगातार गिर रही सफेद आफत, बर्फबारी से जानवरों हुए बेहाल

पहाड़ों पर जिंदगी अगर बर्फ के बीच पूरी तरह जाम है तो उससे सटे इलाकों में जीवन है कोहरे में कैद। मैदानी इलाकों में शीतलहर का ऐसा सितम है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी सौ बार सोच रहे हैं। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इतनी भयानक बर्फबारी हुई है कि हर कोई ठिठुर गया है। कश्मीर का कोना-कोना कुदरत की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। बेहिसाब बर्फबारी ने कश्मीर घाटी में लोगों की जिंदगी जम गयी है।

आसमान से लगातार सफेद आफत गिर रही है। लोगों का कहीं आना-जान मुश्किल हो गया है। पेड़ों के ऊपर भी बर्फ की मोटी चादर फोम की तरह जमी है. एक इंच भी जमीन का दर्शन मुश्किल हो गया है। बर्फ में पेड़ों की जड़े अदृश्य हो गयी हैं।कश्मीर की ही तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बेहिसाब बर्फबारी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। तीनों राज्यों में जबरदस्त बफर्बारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है।

बाबा केदार के दरबार में नए साल की शुरुआत जबरदस्त बर्फबारी से हुई है। मंदिर के आस-पास की पहाड़ियां और चट्टानें बर्फ से ढक गई हैं। न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। केदारनाथ में एक फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी हैं। ठंड इतनी बढ़ गई है कि हाथ-पांव जमने लगे हैं। बर्फबारी से मंदाकिनी नदी का पानी भी जम रहा है। उत्तराखंड के कई इलाके भीषण बर्फबारी की मार झेल रहे हैं। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का भी हाल बर्फबारी ने बेहाल कर दिया है।

इंसान तो इंसान भगवान भी बर्फाबारी की इस मार से परेशान है। मां के दरबार में हजारी लगाने वाले श्रद्धालुओं की तादाद पर मौसम ने एक हद तक लगाम लगा दिया है। माता के दरबार पर हुई ताजा बर्फबारी की वजह से लोगों को यहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। त्रिकुटा पर्वत सफेद चादर से लद चुका है। हरे-भरे दिखने वाले पेड़, बर्फ की ओट में इस कदर छिप गये हैं कि इन्हें पहचानना मुश्किल है।उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ बर्फ से पूरी तरह से ढक गए हैं।

जिसने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। जबरदस्त बर्फबारी चारों और तेज हवाओं के साथ बर्फ गिर रही है. पेड़ बर्फ से ढके हुए हैं, जमीन पर बर्फ की मोटी परत है। कई इलाकों में तापमान कई डिग्री तक माइनस में चला गया है।