आम चुनाव करीब आते ही राम अवतार में दिखे राहुल गांधी

 आम चुनाव करीब है और सियासी सरगर्मी बढ़ता ही जा रहा है। हर राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में बिहार में आगामी तीन फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक रैली करने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही बिहार की सियासत में गर्मी आ गई है। यह गर्मी राहुल गांधी को लेकर लगाए गए एक पोस्टर के कारण आई है।

दरअसल बिहार के पटना में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। इस बैनर में राहुल गांधी को राम अवतार में दिखाया गया है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है- वे राम नाम जपते रहे! तुम बनकर राम जियो रो! इसके अलावे बैनर में क्षेत्रीय कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह, डॉ. कमदेव नारायण शुक्ल, आलोक हर्ष की भी तस्वीरें लगी है। बैनर के उपर में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, शक्ति सिंह गोहिल आदि नेताओं की भी तस्वीरें लगी है।

साथ ही लिखा है कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल-सोनिया जिन्दाबाद। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान राहुल को शिव भक्त बताया गया था। मालूम हो कि 3 फरवरी को होने वाली रैली को ‘जन आकांक्षा रैली’ नाम दिया गया है।