आफिस गर्ल्स को जरुर अपनाएं हेल्दी डाइट प्लान

आजकल के आधुनिक दौर में हर कोई काम करता है चाहे वो लड़की हो या लड़का दोनों पढ़े-लिखे होते हैं। यहां तक कि औरते आफिस वर्क के साथ-साथ घर का भी पूरा काम करती हैं जिसके चलते वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रख पाती और कई परेशानियों से जूझती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आफिस गर्ल्स को जरुर अपनाना चाहिए।

पौष्टिक खाना: एक हेल्दी डाइट प्लान अपनाना चाहिए, जिसमे विटामिन्स, प्रोटीन्स, फैट्स, हो। साथ ही हमेशा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट खाएं। कई महिलाएं सुबह, समय की कमी के कारण ब्रेक फ़ास्ट नहीं करती। ऐसा करना बहुत ज्यादा गलत है क्योंकी प्रातः काल का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना होता है।

पानी: अक्सर महिलाएं पानी पीना नज़रअंदाज़ कर जाती हैं। कामकाजी स्त्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं।

एक्सरसाइज: अच्छे सेहत के लिए कुछ समय अभ्यास के लिए जरूर निकालना चाहिए। डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि हमें दिन में कम से कम 30 मिनट तक अभ्यास करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे बॉडी की कोशिकाओं में ऑक्सीजन व अच्छे तरह से पंप होकर पहुंचती है।

स्नैक्स: ऑफिस में हम अपनी स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। इसलिए हमारी सलाह है कि आप कार्यालय अपने साथ टिफिन में कुछ फल व कच्ची सब्जियां लेकर जाएं। यह आपको स्वास्थ्य वर्धक रखेंगी। डॉक्टर्स भी अपने साथ कुछ शार्ट मील और स्नैक्स रखने की सलाह देते हैं, ताकि आपके बॉडी को ऊर्जा मिलती रहे व थकान ना हो।