आज रात सीएम केजरीवाल करेंगे ये काम, किसानो के लिए…एक महीने से ज्यादा…

आंदोलन का आज 32वां दिन है और किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। सरकार के प्रस्ताव पर किसानों ने अपना प्रस्ताव भेज दिया है और बाकायदा अपनी शर्त भी सरकार को बता दी हैं। किसानों ने 29 दिसंबर का वक्त दिया है।

बता दें कि, कड़ाके की ठंड और कोरोना महामारी के संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर बीते एक महीने से भारी तादाद में किसान जमे हुए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 6 बजे एक बार फिर सिंघु बॉर्डर जाएंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल इस दौरान शहीदी सप्ताह के दौरान कीर्तन दरबार में हिस्सा लेंगे।