आखिर क्यों किसी और की कार में अचानक बैठ गई दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहू दिव्यांका त्रिपाठी का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो दिव्यांका त्रिपाठी और पति विवेक दलिया हसंते हुए नजर आ रहे है। इस हंसी के पिछे की बात ही कुछ ऐसी है कि आप भी जानकर अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

Related image

दरअसल हाल ही में एकता कपूर की दिवाली पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक के साथ पहुंची थी। पार्टी के खत्म होने के बाद दिव्यांका अपनी कार में बैठने जाती है। लेकिन वह किसी और की कार को अपनी कार समझ लेती है और उसमे बैठ जाती है। जिसके बाद विवेक दिव्यांका की ओर आते है और बताते है कि ये हमारी गाड़ी नहीं है। बस फिर क्या था इसके बाद दिव्यांका और विवेक की हंसी रोके नहीं रुक रही थी। ये सारी हरकत दिव्यांका त्रिपाठी की मीडिया के कैमरे में कैद हो गई।

इस मौके पर दिव्यांका त्रिपाठी ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इन दिनों शो दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार में नजर आ रही है। साथ हीआपको बता दें कि दिव्यांका जल्द ही एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी के वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला से डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं. इस वेब सीरीज में उनके ऑपोजिट राजीव खंडेलवाल नजर आएंगे। वहीं विवेक कयामत की रात में करिश्मा तन्ना के ऑपोजिट नजर आ रहे हैं।

कुछ देर पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इऩ तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी अपनी सास के साथ मस्ती करती नजर आल रही है। दिव्यांका ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है दीवाली खत्म हो गई लेकिन तस्वीरें नहीं। सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पंसद आ रही है। फैंस उनकी कातिल मुस्कान के दीवाने हो रहे हैं। किसी ने उन्हें खूबसूरत बताया तो किसी ने उनकी मुस्कान को प्यारा बताया।