अवैध संबंध का खूनी खेल, महिला मजदूर पर युवक ने किया ताबड़तोड़ हमला

सुबह करीब 11 बजे शहर के घड़ी चौक पर मजदूरों की चावड़ी में एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां रोजाना काम पाने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर इकठ्ठा होते हैं। इन्हीं के बीच एक महिला मजदूर पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद युवक ने जहर पी लिया। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी पंकज पटेल ने बताया कि महिला मोतिन बाई साहू 31 वर्ष रूद्री की रहने वाली है जो चावड़ी के पास ही बालक चौक में एक घर में मजदूरी का काम करने गई थी। इसी बीच ग्राम चंदनडिही का रहने वाला जोधू राम वहां आया और महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला लहुलुहान होकर गिर पड़ी। मजदूरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। इसी वहां से घटना को अंजाम देकर जोधू राम अपने गांव की ओर चल पड़ा और रास्ते में जहर पी लिया। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों साथ में मजदूरी का काम करते थे और उनके बीच पिछले पांच साल से अवैध संबंध थे। महिला शादी-शुदा है, जबकि मृत युवक की पत्नी की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक के दो बधो भी हैं। युवक महिला पर शादी करके साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ऐसा नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और अंततः युवक ने ऐसा कदम उठा लिया।