अबतक हम अलादीन और जिन्न की कहानियों को सुनते आए हैं। अलादीन और जिन्न पर कई फिल्में अबतक बनीं हुई हैं। अब जल्द ही ये कहानी फिर से आ रही है। लेकिन इस बार ये कहानी हॉलीवुड में आ रही है। दरअसल हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ जल्द ही फिल्म अलादीन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विल स्मिथ जिन्नी के रोल में नजर आएंगे। वैसे ये तो सभी जानते हैं कि अलादीन और जिन्न की दोस्ती कैसी थी। वही कहानी एक बार फिर से हॉलीवुड के पर्दे पर आ रही है। बीते दिनों ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। जो कि एक मैग्जीन कवर पर छपा था।
![](https://vision4news.com/wp-content/uploads/2019/02/103842373_comp-660x330.jpg)